1. मध्य एशिया और
रूस की यात्रा के पहले दौर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उजबेकिस्तान
पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम
करीमोव से अफगानिस्तान की स्थिति सहित प्रमुख द्विपक्षीय और क्षेत्रीय
मुद्दों पर बातचीत की। भारत और उजबेकिस्तान ने आपसी सहयोग के 3 समझौतों पर
हस्ताक्षर किए, जिनमें विदेश कार्यालय, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में
सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौते शामिल हैं।
2. अंतरराष्ट्रीय
आर्थिक मामलों के उप विदेश मंत्री तथा उधारदाताओं के साथ ऋण समझौते पर देश
की वार्ता की टीम के मुख्य समन्वयक यूक्लिड तसाकालोटोस, को ग्रीस के नए
वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने यानिस वारूफाकिस का
स्थान लिया है जिन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि ग्रीस में हुए
जनमत संग्रह में मतदाताओं ने कर्ज से निपटने के लिए खर्चों में कमी के
विरोध में निर्णय लिया था। 

3. यूनिसेफ द्वारा
किए गए एक नवीनतम सर्वे के अनुसार हाल के वर्षों में भारत में बच्चों के कम
कद तथा कम वजन की समस्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। यूनिसेफ द्वारा
इस सम्बन्ध में आयोजित रैपिड सर्वे ऑन चिल्ड्रन (आरएसओसी) के अनुसार भारत
के 4 राज्य, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड और त्रिपुरा ने कम वजन
वाली किशोर बालिकाओं का अनुपात कम करने में सफलता हासिल की है। उत्तर
प्रदेश में पाँच वर्ष की आयु तक कम-विकसित बच्चों की संख्या 50% से अधिक
है।
4. भारत ने अमेरिकी
राजधानी के उपनगर में आयोजित हुए विश्व पुलिस और फायर खेलों में, 89
स्वर्ण और 50 रजत सहित रिकार्ड 156 पदक जीते। इस पदक तालिका में शीर्ष पर
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से ऋचा मिश्रा हैं जिन्होंने तैराकी स्पर्धाओं
में छह स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। यह पहली बार है कि भारतीय दल की पदक
तालिका 100 पदकों की संख्या को पार कर गयी है।
5. असील शाहीन
(कुवैत) ने विम्बल्डन टेनिस टूर्नामेंट 2015 में आधिकारिक जिम्मेदारी
निभाने वाली पहली अरबी महिला बनकर इतिहास रच दिया। ऑल इंग्लैण्ड क्लब
द्वारा आयोजित इस बेहद परंपरावादी प्रतियोगिता में अब तक अधिकांशत: ब्रिटिश
लोग ही अधिकारी की भूमिका निभाते आए हैं। असील शाहीन एक लाइन जज हैं तथा
इस प्रतियोगिता में योगदान दे रहे लगभग 350 अधिकारियों (पुरुषों और
महिलाओं) में से एक हैं।
6. फिजी ने
माइक्रोनेशिया को 38-0 से हराकर अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक अंतर
से जीत का नया कीर्तिमान स्थापित किया। पैसिफिक खेल 2015 के तहत फिजी और
माइक्रोनेशिया के बीच हुए इस मैच में फिजी ने उसे 38-0 के भारी अंतर से
हराया। इससे पहले किसी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल मैच में सबसे अधिक गोल से जीत
दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था जिसने वर्ष 2002 के विश्व कप
क्वालिफाइंग मैच में वर्ष 2001 में अमेरिकी समोआ की टीम को 31-0 से हराया
था।
7. जापान ने आगामी 3
वर्षों के भीतर आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) में मेकांग देशों को 6.1
बिलियन अमेरिकी डॉलर (750 अरब येन) की आर्थिक मदद देने का वादा किया।
टोक्यो में आयोजित 7वें मेकांग-जापान शिखर सम्मेलन में जापान द्वारा यह
निर्णय लिया गया। मेकांग देशों के लिए विकास सहायता प्रदान करने का निर्णय
फ़रवरी 2015 में जापान की कैबिनेट द्वारा अनुमोदित विकास सहयोग चार्टर के
अनुसरण में लिया गया। मेकांग क्षेत्र के देशों में कंबोडिया, लाओस,
म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
8. डिजिटलीकरण की
तरफ अग्रसर होते हुए यूनियन बैंक ने शाखाओं पर आईएमपीएस और अपने ग्राहकों
के लिए एम-पासबुक जैसी कई पहल शुरू की हैं। बैंक अपने कोर बैंकिंग समाधान
के लिए मंच को एकीकृत करके अपने खुदरा और कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए शाखाओं
के माध्यम से तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस)
शुरू करने वाला पहला ऋणदाता बन गया है। इसके तहत बैंक के ग्राहक किसी भी
शाखा से किसी भी खाते में आईएमपीएस के जरिये रुपये तुरंत ट्रांसफर कर सकते
हैं। इसकी सीमा प्रतिदिन 2 लाख रुपये तक निर्धारित की गयी है। डिजिटल
पासबुक या एम-पासबुक सुविधा के माध्यम से ग्राहक मोबाइल पर खाते का विवरण
देख सकेंगे।
9. प्रख्यात
अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा पीटरसन का 43 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने
से निधन हो गया। उन्हें 1987 में आई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म "कांट बाय मी
लव" में उनके प्रसिद्ध अभिनय के लिए जाना जाता है।
Post A Comment:
0 comments: