1. भारत और
तुर्कमेनिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य एशिया के दौरे के
तुर्कमेनिस्तान में चौथे पड़ाव के दौरान कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने
हैतु 7 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। रक्षा, रसायन उत्पाद की आपूर्ति, विदेश
मंत्रालय, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, चिकित्सा एवं पर्यटन के क्षेत्रों
में समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
2. भारतीय अंतरिक्ष
अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पांच ब्रिटिश उपग्रहों को श्रीहरिकोटा के सतीश
धवन स्पेस सेंटर के प्रथम लॉंच पैड से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। अब तक
की सबसे बड़ी और सबसे भारी व्यावसायिक लांचिंग करते हुए इसरो ने पीएसएलवी
सी-28 रॉकेट की मदद से यह प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह तीन एक समान डीएमसी3
ऑप्टिकल पृथ्वी निगरानी उपग्रह और दो सहायक उपग्रह यथा- सीबीएन टी-1और डी
ऑर्बिट-सेल हैं। सभी उपग्रह, जिनका वजन 1440 किलोग्राम है, का निर्माण सूरी
सॅटॅलाइट टेक्नोलॉजी लिमिटेड (एसएसएलटी) द्वरा किया गया है।
3. फार्मा क्षेत्र
की देश की प्रमुख कंपनी सिप्ला ने समीना वजीरल्ली को कंपनी का कार्यकारी
निदेशक नियुक्त किया है। कंपनी के उपाध्यक्ष एम.के. हमीद की पुत्री
वजीरल्ली वर्ष 2011 से सिप्ला से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह गोल्डमैन
सैक्स के निवेश प्रबंधन विभाग में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्हें अमरीका,
ब्रिटेन और भारत में काम करने का अच्छा अनुभव है।
![]() |
Current Affair of 13 July 2015 Read Online| Daily GK Capsule |
4. भारत तथा
पाकिस्तान शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) जो चीन और रूस का एक क्षेत्रीय समूह
है, के पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार कर लिए गए हैं। यह निर्णय रूस में
आयोजित हुए 15वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में लिया गया।
भारत, जो पिछले 10 वर्षों से पर्यवेक्षक के रूप में संगठन में शामिल था अब
तकनीकी रूप से कुछ प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अगले वर्ष तक इसका एक
सदस्य बन जाएगा।
5. भारतीय रिज़र्व
बैंक (आरबीआई) ने मुम्बई मेट्रो, दिल्ली मेट्रो, भारतीय रेल, आदि जैसी
सार्वजनिक यातायात प्रणालियों (एमटीएस) को अपने ग्राहकों को यात्रा करने के
लिए प्री-पेड कार्ड जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी। ऐसे प्री पेड कार्ड
जारी किए जाने से लोगों को टिकट खरीदने के लिए लाइन में लगने की समस्या से
निजात मिल सकेगी। लेकिन आरबीआई ने इस सम्बन्ध में यह दिशानिर्देश भी जारी
किया है कि ऐसे कार्डों में एक समय में अधिकतम 2,000 रुपए ही रखे जा सकेंगे
तथा कार्डों में जमा धन वापस नहीं दिया जा सकेगा। इस कार्डों की न्यूनतम
वैधता जारी किए जाने के समय से 6 माह अवधि की होगी।
6. भूकंप की स्थिति
में लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से देश की पहली भूकंप चेतावनी प्रणाली
देहरादून, उत्तराखंड में स्थापित की गई। यह प्रणाली 5 या उससे अधिक
तीव्रता के भूकंप घटित होने की स्थिति में 1 से 40 सेकेंड पूर्व चेतावनी
प्रदान कर देगी। इस प्रणाली का निर्माण इतालवी फर्म ‘स्पेस डाईनेमिक्स’
द्वारा किया गया है जिसने पहले से ही जापान, इटली और अमेरिका में इसे
स्थापित कर दिया है। इस तरह की अगली प्रणाली कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़
में स्थापित की जाएगी।
7. रक्षामंत्री
मनोहर पर्रिकर ने ग्वालियर में महाराजपुर वायुसेना अड्डे पर स्वदेश में
निर्मित जमीन-से-हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल भारतीय वायुसेना को
सौंपी। विमान भेदी मिसाइल आकाश की मारक क्षमता 25 किमी की है और 60
किलोग्राम मुखास्त्र ले जाने में सक्षम है। पूरी तरह से स्वायत्त मोड में
काम करते हुए आकाश कई हवाई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है।
8. बिहार और मध्य
प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के लिए विश्व बैंक और नार्वे ने 55 करोड़ डॉलर
की राशि स्वीकृत की है। समूह ने शिक्षा क्षेत्र में परिणाम आधारित वित्तीय
मदद के लिए नार्वे के साथ समझौता किया है। इसके तहत बिहार और मध्य प्रदेश
के लिए कुल 55 करोड़ डॉलर के अलग-अलग ऋण को मंजूरी दी गई है। बिहार में
प्राथमिक शिक्षकों के क्षमतावर्द्धन के लिए ऋण स्वीकृत किया गया है, जबकि
मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा सुधारों में मदद की जाएगी।
9. एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट
बैंक ऑफ इंडिया (एक्जिम बैंक) ने ब्रिक्स राष्ट्रों के अन्य सदस्य विकास
बैंकों के साथ नव विकास बैंक (एनडीबी) के साथ सहयोग करने हेतु एक बहुस्तरीय
समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एनडीबी ब्रिक्स राष्ट्रों (ब्राजील, रूस,
भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका) द्वारा प्रवर्तित बैंक है। करार पर एक्जिम
बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक यदुवेंद्र माथुर व ब्रिक्स के अन्य
सदस्य देशों के विकास बैंकों के अध्यक्षों ने रूस में ब्रिक्स शिखर
सम्मेलन-2015 के दौरान उफा में हस्ताक्षर किए।
10. प्रवासी भारतीय
उद्योगपति लार्ड करण बिलिमोरिया को यूके काउंसिल फॉर इंटरनेशनल स्टूडेंट
अफेयर्स (यूकेसीआईएसए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिलिमोरिया इस पद
पर बेरोनस उषा पराशर की जगह लेंगे। नौ साल तक अध्यक्ष रही पराशर इस पद से
हट गई हैं। हैदराबाद में जन्में बिलिमोरिया कोबरा बीयर के संस्थापक हैं। वे
यूनिवर्सिटी आफ बर्मिघंम के चांसलर भी हैं।
Post A Comment:
0 comments: